छिंदवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे की शादी:CM मोहन यादव पहुंचे; पोस्टरों से सांसद विवेक बंटी साहू गायब, गुटबाजी की चर्चा तेज

छिंदवाड़ा में मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के पुत्र के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस निजी कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी पहुंचे। शेषराव यादव प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े के जीजा हैं, इसलिए वे भी पूरे समय मौजूद रहीं। हालांकि, शहर में लगे स्वागत पोस्टरों से स्थानीय सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की फोटो गायब होने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नेताओं के आगमन से पहले शहर में इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से लेकर नरसिंहपुर रोड तक जगह-जगह स्वागत पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे। इन फ्लेक्स में प्रधानमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रीगण और यहां तक कि स्थानीय पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों की फोटो शामिल थी। लेकिन, इन सभी पोस्टरों में छिंदवाड़ा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की तस्वीर नहीं दिखाई दी। प्रोटोकॉल के तहत होनी चाहिए थी फोटो पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भले ही यह कार्यक्रम निजी था, लेकिन पोस्टर में पार्टी के हर स्तर के नेताओं की तस्वीरें जोड़ी गई थीं। ऐसे में प्रोटोकॉल के हिसाब से क्षेत्रीय सांसद की फोटो भी होनी चाहिए थी। सांसद की फोटो नदारद होना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या फिर सामने आई गुटबाजी? छिंदवाड़ा भाजपा में लंबे समय से दो धड़ों की खींचतान की चर्चा रहती है। चुनाव से लेकर पद वितरण तक अक्सर मजबूत गुटों के संघर्ष सामने आते रहे हैं। इस विवाह आयोजन में भी सांसद की फोटो न लगाने को इसी आंतरिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्र बोले- समर्थकों ने लगवाए थे फ्लेक्स इस मामले में भाजपा सूत्रों का कहना है कि ये फ्लेक्स जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने खुद नहीं, बल्कि उनके समर्थकों ने अपने स्तर पर लगवाए थे। इसलिए फोटो चयन में चूक या स्थानीय स्तर का निर्णय हो सकता है। बता दें कि आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था और स्वागत के लिए विस्तृत तैयारियां की गई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *