ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा का चयन सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। वे श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के 15 खिलाड़ियों में शामिल हैं। भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 21 से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। ग्वालियर की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। हरमनप्रीत कौर टीम कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी। बता दें वैष्णवी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ पारी के 14वें ओवर में हैट्रिक पूरी की थी। -खेल पेज भी पढ़ें


