डीग जिले की नगर थाना पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने गौ तस्करों की गाड़ी का करीब 10 किलोमीटर पीछा किया। गाय से भरी पिकअप भगाते समय पिकअप सड़क के किनारे खेत में पलट गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी गौ तस्करों को पकड़ लिया। गौरक्षक दलों ने दी सूचना नगर थाना अधिकारी धारा सिंह ने बताया कि रात में गौ रक्षा दलों के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर एक पिकअप में गाय भरकर नदबई से नगर होते हुए निकलेंगे। गौ तस्कर गायों को हरियाणा लेकर जायेंगे। इस सूचना पर DST टीम ने सुंदरावली से दुदावल जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद पिकअप आई तो, DST टीम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया। तस्करों ने मारी पुलिस की गाड़ी को टक्कर पिकअप ने DST टीम की गाड़ी को टक्कर मारी जिससे गाड़ी का बंपर और बोनट टूट गया। टक्कर मारने के बाद गौ तस्कर पिकअप को लेकर फरार हो गए। जिसके बाद DST टीम ने नगर टीम को गौ तस्करों के बारे में सूचना दी। नगर पुलिस ने डीग चुंगी पर नाकाबंदी की, पिकअप नगर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर नदबई की तरफ भागने लगी। पिकअप में 7 गाय भरी थी पुलिस की टीमों गौ तस्करों की पिकअप का लगातार पीछा किया। थून गांव से 1 किलोमीटर पहले गौ तस्करों की पिकअप सड़क किनारे खेत में पलट गई। पिकअप से उतरकर गौ तस्कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबन्दी कर पकड़ लिया। पिकअप पलटने से गौ तस्करों के चोटें आई हैं। पुलिस ने कार्रवाई में 7 गौ तस्करों को पकड़ लिया। 6 तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं। उसमें से 1 सोहिल नाम का तस्कर नगर का है। पिकअप में 7 गाय थी। उन्हें गौशाला भिजवा दिया गया है।


