खैरथल-तिजारा में अलग-अलग मामलों के 118 आरोपी गिरफ्तार:22 टीमें गठित की, 159 ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

खैरथल-तिजारा जिले में 8 से 9 दिसंबर तक जिला पुलिस द्वारा एक विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जयपुर रेंज के आईजी एचजी राघवेन्द्र सुहास (IPS) के निर्देश पर ये अभियान पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (IPS) के नेतृत्व में संचालित हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह और वृत्ताधिकारी लालसिंह यादव के पर्यवेक्षण में जिलेभर में सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत, सभी थाना क्षेत्रों में 22 विशेष टीमें गठित कर 159 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, पुलिस ने कुल 12 प्रकरण दर्ज किए और 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1 स्थाई वारंटी, 10 गिरफ्तारी वारंटी और जघन्य व सामान्य अपराधों में 1 आरोपी शामिल है। आर्म्स एक्ट के तहत 3 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि आबकारी एक्ट में 9 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 170 BNSS के तहत 88 गिरफ्तारियां हुईं, 185 एमवी एक्ट में 5 आरोपी पकड़े गए और अन्य अधिनियमों के तहत 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान 3 देसी कट्टे, 1 कारतूस, 21 लीटर हथकड़ी शराब और 148 पव्वे देसी शराब भी जब्त की। इस व्यापक कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *