मंडला जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री गिरकर 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरे का प्रभाव कम रहा, हालांकि नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है। पिछले शनिवार से ही जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मंगलवार को मंडला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे कान्हा नेशनल पार्क में भी तीव्र ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार सुबह कान्हा का तापमान 7.9 डिग्री दर्ज हुआ। पार्क के भिलवानी क्षेत्र में सबसे कम 5.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि सूपखार में 7.0 डिग्री, किसली में 9.0 डिग्री और मुक्की में 9.7 डिग्री तापमान रहा। इस कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट और हल्की हवा के कारण दिन के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है, जो शाम ढलते ही और बढ़ जाती है। तीन से चार दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम साफ बना हुआ है। आगामी तीन से चार दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। जिले में बीते कुछ दिनों के तापमान पर गौर करें तो, 7 दिसंबर को न्यूनतम 8.0°C और अधिकतम 30.0°C, जबकि 8 दिसंबर को न्यूनतम 7.9°C और अधिकतम 30.0°C दर्ज किया गया था। 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.0°C और अधिकतम 27.2°C रहा। 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.4°C दर्ज किया गया था, जो लगातार गिर रहा है।


