आर्मी के नाम पर डराया, लेडी टीचर ने किया सुसाइड:मऊगंज में बदमाशों ने भेजे दो वीडियो; कहा-आप पर केस हो गया, अब गिरफ्तारी होगी

मऊगंज में एक लेडी टीचर ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन फ्रॉड से परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। बदमाश लगातार फोन कर उसे धमका रहे थे। कह रहे थे कि उसने चोरी का सामान मंगाया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने और गिरफ्तार करने की बात कह रहे थे। बदमाशों ने महिला को दो वीडियो भी भेजे। जिसमें पुलिस और आर्मी जैसी वर्दी पहने लोग नजर आ रहे हैं। ये सब देख वह घबरा गई। परेशान होकर रविवार शाम को उसने जहर खा लिया। परिजन उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने 22 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए
महिला टीचर का नाम रेशमा पांडे (उम्र 35 वर्ष) था। वह मऊगंज जिले के पन्नी के हाई स्कूल में गेस्ट टीचर थीं। लगातार धमकी से महिला इतनी डर गई कि उसने बदमाशों के भेजे स्कैनर पर 22 हजार रुपए भी ट्रांसफर कर दिए थे। 49 सेकंड और 29 सेकंड के दो वीडियो भेजे वीडियो नंबर-1 (49 सेकंड) – इसमें पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग बैठे हैं, वे आपस में बात कर रहे हैं। वीडियो में ये कहा जा रहा है – ‘आप हमारे कस्टमर हैं। आपको बताना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि पुलिसवालों ने हमें पुलिस स्टेशन में बुलाया था। ये वीडियो बनाकर आपको भेज रहा हूं। सभी पुलिसवाले इकट्‌ठा हैं, क्योंकि आपके ऊपर एफआईआर हो चुकी है। वे बोल रहे हैं, आपका ये जो सामान है। कहीं चोरी का तो नहीं है, जो आप नहीं ले रहे। आप इसे लीजिए, वरना वे बोल रहे हैं। आप पर एफआईआर हो चुकी है। ‘एफआईआर की फोटोकॉपी लेकर मैं आपको भेज रहा हूं। आपका एड्रेस पुलिस वालों को दे दिया है। आप जानें और पुलिसवाले जानें। आपको उठाएंगे और जेल में डालेंगे। उसमें हमारी जिम्मेदारी नहीं है। अब आपकी जिम्मेदारी है। आपका नंबर पुलिस वालों को दे दिया है। अब आप चाहे अपना मोबाइल बंद कर लें। ये पुलिसवाले आपके एड्रेस पर आएंगे और आपको जेल में डालेंगे।’ वीडियो नंबर-2 (29 सेकंड) – इसमें कुछ लोग पुलिस और आर्मी की वर्दी पहने खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये कहा जा रहा है- ‘;आपकी लाइफ खराब हो गई है। अब आपको पता चल जाएगा। इंडियन आर्मी का पावर क्या होता है। आपको 50 हजार का जुर्माना हो जाएगा। 2 महीने की जेल और 7 दिन की रिमांड। आपके आधार कार्ड पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज हो गया है। अब आप देख लेना अच्छे से। ऑनलाइन 50 हजार रुपए मांग रहे थे बदमाश महिला के देवर विनोद पांडे ने बताया भाभी रेशमा पांडेय से ऑनलाइन 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। उन्होंने 22 हजार रुपए दे दिए थे। एक दिन किसी आंचल तिवारी के साथ में भी गई थीं। बार-बार कॉल आ रहा था। रविवार शाम को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। डिजिटल अरेस्ट वाले कहते थे कि रुपए ट्रांसफर कर दो, नहीं तो केस दर्ज करा देंगे। बदमाश मोबाइल पर फोटो और वीडियो भी भेज रहे थे। मऊगंज एसपी रसना ठाकुर ने मामले में ये कहा टीचर को पार्सल लेने के लिए कहा जा रहा था। बदमाशों का कहना था कि पार्सल नहीं लिया तो चोरी का केस चलेगा। उनसे पैसों की भी मांग की गई थी। मामले में साइबर सेल के जरिए जांच कराई जा रही है। यह खबर भी पढ़ें 34 लाख ठगने वाला फर्जी पुलिसवाला उज्जैन में पकड़ाया कभी खुद को मप्र पुलिस में आरक्षक तो कभी एसआई और डीएसपी बताने वाले ठग विशाल शर्मा (28) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उज्जैन, शाजापुर और नीमच के थानों में धोखाधड़ी की 14 शिकायतें दर्ज हुई थीं। विशाल इन सभी पीड़ितों से प्लाट-मकान दिलवाने और नौकरी लगवाने के नाम पर 34 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुका था। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पुलिस की वर्दी में राइफल के साथ अपना फोटो डाल रखा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *