सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के पीपलवाडा नदी गांव में एक दुखद हादसा सामने में आया। यहां शॉर्ट सर्किट के चलते एक छप्पर पोश मकान में आग लग गई। यहां छप्पर पोश मकान में आग लगने से दो सगी बहनें जिंदा जल गई। इसी के साथ करीब 15 बकरियां भी जिंदा जल गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर देर रात मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मलारना डूंगर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे फोन से पीपलवाडा नदी गांव में एक छप्पर पोश मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर वह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां दो सगी बहनें और करीब 15 बकरी जिंदा जल गई। यहां बिट्टू पुत्री रमेश नायक (14) और पूजा पुत्री रमेश नायक की जलने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मां बाप गए थे बाहर थानाधिकारी मीणा ने बताया कि रमेश नायक व उसकी पत्नी किसी काम से गांव के बाहर गए हुए थे। घटना के समय छप्पर पोश मकान में दोनों बहनें बकरियों के साथ सो रही थी। जबकि पास में बने एक अन्य छप्पर पोश दादा दादी व अन्य परिजन हो रहे थे। तभी रात को शार्ट सर्किट के चलते यह दुखद हादसा सामने आया। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों बहनों को मलारना डूंगर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस दुखद हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।


