फर्जी दस्तावेजों से बांटा लाखों का लोन, 12 पर FIR:मैनेजर की तहरीर पर कर्मचारियों और लाभार्थियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट, साठ-गांठ करके बांटा लोन

एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने हरबंशमोहाल थाने में फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोन बांटने के मामले में कंपनी के कर्मचारियों और लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलने पर कंपनी के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फाइनेंस कंपनी युवाओं को स्वरोजगार के नाम पर लोन देती है, लेकिन इसी का फायदा उठाकर युवाओं ने फर्जीवाड़ा करके लाखों रुपए हड़प लिया। जांच में लोन घोटाला खुलने पर रिपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी के कर्मचारियों ने साठगांठ करके फर्जी दस्तावेजों पर बांटा लोन हरबंश मोहाल में सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड कंपनी का ऑफिस है। कंपनी के कलस्टर क्रेडिट मैनेजर प्रसून गोयल ने हरबंशमोहाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी का हेड ऑफिस ओखला फेस वन नई दिल्ली में है। आरबीआई से रजिस्टर्ड फाइनेंस कंपनी युवाओं को रोजगार के लिए लोन देती है। कंपनी के क्रेडिट मैनेजर प्रसून गोयल ने बताया कि बीते साल कंपनी से कुछ लोगों ने स्वरोजगार के लिए लोन लिया था, जिसमें फर्जी दस्तावेज लगाए गए। लोन लेने के बाद लाभार्थियों ने किश्तें नहीं चुकाई और गायब हो गए। फाइनेंस कंपनी ने इसकी जांच शुरू की तो एक घोटाले का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से लाभार्थियों ने लोन लिया था। उनके फर्जी दस्तावेजों को कर्मचारियों ने ही सत्यापित किया था। तहरीर में उन्होंने कहा कि कंपनी के ब्रांच मैनेजर ओम शुक्ला की यह जिम्मेदारी थी कि वह सहीं ढंग से कार्य संपादित कराते लेकिन उन्होंने उदासीनता और लापरवाही की जिससे कंपनी को करीब 15.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद फाइनेंस कंपनी ने एक्शन लिया है। इन लोगों ने कर्मचारियों से साठगांठ करके लिया था लोन इन लोगों पर दर्ज हुआ केस हरबंश मोहाल प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि डैनी राय, ऋषभ शुक्ला, मोहम्मद अदनान, मनोज मिश्रा, अनिकेत तिवारी, अर्पित पांडेय, मुलायम सिंह यादव, मान सिंह, अमित दीक्षित, अमित सिंह सिकरवार, प्रशांत जायसवाल और ओम शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, अमानत में खयानत आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *