लखनऊ से अयोध्या के लिए स्टूडेंट्स रवाना हुए:एसआर ग्रुप के 600 सदस्य शामिल हुए, राम नगरी के दर्शन किए

लखनऊ में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने एक खास आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया। संस्थान की 600 सदस्यीय टीम ने अयोध्या में राम जन्मभूमि और ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। यह यात्रा सभी के लिए एक अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव रही। पवन सिंह चौहान शामिल हुए यात्रा में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन और सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान और संस्थान के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान भी शामिल हुए। दोनों लोगों ने दर्शन और आरती में भाग लिया। धार्मिक स्थलों के महत्व की बारे में छात्रों को जानकारी साझा की। यात्रा के अंत में पूरी टीम ने सामूहिक भोजन किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया, जिससे आपसी संबंध और मजबूत हुए। यह पल टीम के लिए न सिर्फ आध्यात्मिक, बल्कि भावनात्मक रूप से भी खास साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *