अधिक बकाए पर पेट्रोलिंग गाड़ियों को तेल बंद, पंप मालिक बोले- दे रहे हैं तेल

तेल के अभाव में राजधानी के विभिन्न थानों की पेट्रोलिंग गाड़ी को अब लगातार भ्रमणशील रहना मुश्किल हो रहा है। कई थानेदार अब अपनी जेब से खर्च कर तेल डलवा रहे हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर बातचीत करते हुए थानेदारों ने बताया कि सार्जेंट मेजर के फोन करने पर इक्का-दुक्का थानों में तेल दिया जा रहा है। हालांकि, अब भी तेल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर पेट्रोल पंप संचालक मुकेश ने बताया कि पुलिस विभाग से जो भी लोग आ रहे हैं, उन्हें तेल दिया जा रहा है। किसी भी वाहन में तेल देने से मना नहीं किया गया है। किसी ने गलत अफवाह उड़ाई है। पुलिस के वाहन में तेल देने की मनाही नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *