जेटीडीसी के कैशियर, केनरा बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर पर चार्जशीट दाखिल

रांची | झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (जेटीडीसी), झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व झारखंड ऊर्जा उत्पाद निगम लिमिटेड के खाते से करीब 100 करोड़ की हेराफेरी की सीआईडी ने जांच पूरी कर ली है। जांच एजेंसी ने 6 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों में जेटीडीसी के तत्कालीन कैशियर गिरजा प्रसाद सिंह, केनरा बैंक हटिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार, बोकारो के समीर कुमार उर्फ रूद्र, लोकेश्वर साह, अमन कुमार श्रीवास्तव व रोशन कुमार चतुर्वेदी शामिल हैं। आरोपियों पर जेटीडीसी के खाते से 10.40 करोड़, झारखंड विद्युत वितरण निगम के खाते से 65.50 करोड़ व झारखंड उर्जा उत्पादन निगम के खाते से 40.50 करोड़ की निकासी का आरोप है। गिरजा प्रसाद सिंह पटना के निवासी हैं। अमरजीत कुमार लटमा रोड प्रेम नगर के हरगोपाल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 103 के निवासी हैं। रूद्र सिंह बोकारो और लोकेश्वर डिबडीह स्थित अपर दाउदनगर के निवासी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *