भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने शहर के व्यावसायी, समाजसेवी व रघुवंशी स्टोर के संचालक महेंद्र ठक्कर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रतुल ने कहा कि वे फर्श से अर्श तक की अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी। शहर के व्यावसायिक गतिविधियों और समाज सेवा में भी उनके उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनका जाना पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।


