भाजपाइयों ने डूमरता पहाड़ी पर चलाया सफाई अभियान

बंडामुंडा | सोमवार को भाजपाइयों ने पिकनिक स्पॉट पर सफाई अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों में साफ–सफाई की। नए साल के बाद से पिकनिक मनाने दौर शुरू हो गया है। इस दौरान डूमरता पहाड़ी लोगों की पहली पसंद बन गया है। यही कारण है कि पिकनिक मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। पिकनिक के कारण स्थल पर गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा था। जहां प्लास्टिक प्लेट, डिस्पोजल और शराब की टूटी बोतलों फैली थी। जिसके मद्देनजर बंडामुंडा के भाजपाइयों ने सोमवार के दिन डूमरता पहाड़ी को पहुंच कर सफाई अभियान चलाया। भाजपा के आई राजा रमेश और भारती सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को कामयाब बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *