नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए 270 ने दिया मॉक टेस्ट

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला संकल्प जन सेवा समिति के तत्वाधान में नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार को जैन भवन में निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें बालोद, झलमला, गोटाटोला, डौंडीलोहारा के विद्यार्थियों के साथ आस-पास के ग्राम से 270 परीक्षार्थी शामिल हुए। यह टेस्ट पूर्णता: मुख्य परीक्षा के पैटर्न पर आधारित था। जिसमें ओएमआर शीट पर उत्तर देना था।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मुख्य परीक्षा से पहले ओएमआर शीट भरने और स्वयं का मूल्यांकन करके बच्चों के डर को खत्म करना था। समिति अध्यक्ष एवं संचालक भरत देवांगन ने बताया कि प्रथम स्थान पर 68 अंक के साथ लोकेश कुमार साहू, ग्राम डुमरघुंचा रहे। 66 अंक के साथ प्रणव कुमार साहू ग्राम गणेश खपरी द्वितिय, 64 अंक के साथ करण सिन्हा ग्राम मुड़िया तृतीय, 61 अंक के साथ चांद कुमार साहू ग्राम रीवागहन चतुर्थ, पंचम 60 अंक के साथ समीक्षा साहू ग्राम गहिरा नवागांव रहे। इस दौरान महादेव यादव, योगेश्वर निषाद, जितेन्द्र चौबे, सीना वैष्णव, मिथलेश निर्मलकर, ओमप्रकाश भूआर्य, तिलोक, अर्चित दुबे, देवेन्द्र देवांगन, महेश्वरी निर्मलकर, चंचल साहू, वोमेंद्र, डामन निषाद, प्रताप, गोकुल, नीलकमल, घनश्याम, मेघा, प्रियंका, यामिनी, दुर्गेश, कृति, पुष्पलता, सुभाष आदि मौजूद थे। कुल 80 प्रश्नों में 80 अंक िनर्धारित थे, पुरस्कृत हुए कुल 80 प्रश्न में 80 अंक थे। प्रथम से 5वें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, मेडल, कंपास, नवोदय पुस्तक, चाबी रिंग, कैरी बैग से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार शिक्षक माधव साहू, सेवानिवृत नौसेना अधिकारी धनेश साहू, सुनील गोलछा की ओर से दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *