श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 को

रांची | श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को मनाई जाएगी। िवहिप के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने संपूर्ण हिंदू समाज से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ भक्ति व श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया है। विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इस दिन अपने-अपने प्रखंडों के प्रमुख मंदिरों की साज सज्जा, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, श्री रामलला की आरती, भजन कीर्तन, भोग वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर साधु-संत व अन्य वक्ताओं द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण की गाथा व श्रीराम और सामाजिक समरसता का विषय रखा जाएगा। मौके पर रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *