नथिंग फोन (3a) स्मार्टफोन का कम्यूनिटी एडिशन लॉन्च:90s के गेम्स से इंस्पायर्ड रेट्रो बैक डिजाइन, सिर्फ 1000 यूनिट बेचेगी कंपनी; कीमत ₹28,999

टेक कंपनी नथिंग ने फोन (3a) का कम्यूनिटी एडिशन लॉन्च कर दिया है। स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन की सिर्फ 1000 यूनिट ही बनाई गई हैं। भारत में 28,999 रुपए की कीमत में बेचा जाएगा। इसकी सेल 13 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में स्पेशल ड्रॉप इवेंट में शुरू होगी। 90s के गेम्स से इंस्पायर्ड रेट्रो बैक डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत कम्यूनिटी-ड्रिवन डिजाइन है, जिसे यूजर्स की क्रिएटिविटी से बनाया गया है। यह 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा, जो रेगुलर मॉडल में नहीं है। रेट्रो बैक डिजाइन 90s के गेम्स से इंस्पायर्ड है, जो फ्यूचरिस्टिक ग्लिफ इंटरफेस के साथ आता है। कस्टम लॉक-स्क्रीन क्लॉक क्लटर-फ्री UI देता है, जबकि ‘डाइस’ एक्सेसरी हिस्टोरिकल टच जोड़ती है। ब्लू-पर्पल वॉलपेपर्स ईस्टर एग्स से फन बढ़ाते हैं। ये सब मिलकर फोन को पर्सनल और कलेक्टिबल बनाते हैं, जो क्रिएटिव यूजर्स के लिए अच्छी चॉइस बन सकता है। कम्यूनिटी एडिशन प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया फोन 2025 की शुरुआत में फोन (3a) लॉन्च होने के बाद, नथिंग ने ‘कम्यूनिटी एडिशन प्रोजेक्ट’ शुरू किया। इसमें दुनिया भर के क्रिएटर्स को इनवाइट किया गया कि वे हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, एक्सेसरीज और मार्केटिंग आइडियाज दें। 700 से ज्यादा एंट्रीज आईं, और चार विनर्स चुने गए। इन विनर्स ने मिलकर फोन को नया लुक दिया। नथिंग फोन (3a) कम्यूनिटी एडिशन: स्पेसिफिकेशंस डिजाइन के अलावा, नथिंग फोन (3a) कम्युनिटी एडिशन के स्पेसिफिकेशन रेगुलर वर्जन जैसे ही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *