यूको बैंक के स्थापना दिवस पर तारानगर में शाखा शुरू

चूरू | यूको बैंक के 83वें स्थापना दिवस पर जयपुर अंचल की तारानगर शाखा जिला चूरू का शुभारंभ हुआ। एम नागराजू आईएएस सचिव वित्तीय सेवाएं विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं अश्वनी कुमार प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी महेन्द्र सिंह सहायक महाप्रबंधक उपअंचल प्रमुख जयपुर की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। उद्घाटन महेन्द्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक ने ग्राहकों को यूको बैंक की विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पात्र ग्राहकों को बचत व ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही मोहम्मद लतीफ शाखा प्रबंधक तारानगर शाखा ने ग्राहकों को और बेहतर ग्राहक सेवा देने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *