मंदसौर में चार दुकानों के ताले टूटे:नकदी और मोबाइल सहित करीब 2 लाख रुपए की चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात

मंदसौर अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डीगांव माली में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर चार दुकानों के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपए से अधिक का सामान ले उड़े। सबसे ज्यादा नुकसान उस नागरिक सुविधा केंद्र (एसबीआई कियोस्क व मोबाइल शॉप) में हुआ, जहां से करीब 50 हजार रुपए नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। दुकान संचालक सुरेश बैरागी ने बताया कि यह इलाका चौपाटी के पास है और देर रात तक सक्रिय रहता है। अक्सर यहां पुलिस की 112 वाहन भी तैनात रहती है, फिर भी चोर आराम से दुकान में घुस गए और सारा सामान खंगालकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद
घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति दुकान में घूमकर सामान तलाशते और समेटते देखा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन गश्त कमजोर होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से रोजाना और प्रभावी गश्त की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। अफजलपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह कनेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गश्त को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि 112 वाहन का शेड्यूल उच्च अधिकारियों द्वारा तय होता है, इसलिए यह एक ही स्थान पर लगातार नहीं रह सकती, बल्कि पूरे क्षेत्र में गश्त करना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *