5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:फल खिलाने के बहाने अपने घर ले गया पड़ोसी, कोर्ट में पेश करेगी

शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक साल की बच्ची से छेड़छाड़ और गलत हरकत मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल, घटना 9 दिसंबर की है। पीड़िता के माता-पिता सुबह दो छोटी बेटियों के साथ काम पर चले गए थे। पीड़ित बच्ची स्कूल गई थी। घर पर उसकी बड़ी मम्मी मौजूद थीं। शाम करीब 4 बजे स्कूल से लौटने के बाद बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। फल खिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी राहुल उसे फल खिलाने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया। उसने बच्ची को अपनी गोद में बिठाकर उसके साथ छेड़छाड़ और गलत हरकतें कीं। बालिका की बड़ी मम्मी ने छत से यह घटना देखी और चिल्लाकर बच्ची को घर बुलाया। बड़ी मम्मी के चिल्लाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर चला गया। बालिका रोती हुई घर लौटी। परिवार ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत शाम को जब बालिका के माता-पिता मजदूरी करके घर लौटे, तो बालिका ने उन्हें पूरी घटना बताई। परिवार के अनुसार, बच्ची ने आरोपी द्वारा डराने-धमकाने और अशोभनीय हरकत करने की बात कही। बच्ची के गले पर खरोंच के निशान भी पाए गए। पीड़िता की मां, पिता और बड़े पापा ने तुरंत थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। कोर्ट में आरोपी को पेश करेगी पुलिस पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बुधवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *