पन्ना पुलिस ने 3 बड़ी चोरियों का खुलासा किया:96 हजार का सामान बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने शहर में हुई तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने इन वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से कुल 96 हजार का चोरी का माल बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। तीन अलग-अलग स्थानों से की कोशिश कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन प्रमुख मामले दर्ज थे। इनमें 26 अगस्त 2025 को इंद्रपुरी कॉलोनी में एक किराए के घर से लगभग 20 हजार मूल्य का पुराना मंगलसूत्र चोरी हुआ था। दूसरा मामला फरियादी योगेंद्र सिंह परमार की बजाज CD 110 (MP35MJ8470) बाइक की चोरी का था, जो उनके घर के बाहर से गायब हो गई थी। तीसरा मामला नगर की एक कबाड़ की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 50-60 किलो तांबा-पीतल चोरी करने का था, जिसकी कीमत करीब 50 हजार थी। पुलिस ने इन तीनों मामलों का खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना से पकड़ाए आरोपी पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके साथ ही, साइबर सेल पन्ना की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से तीनों आरोपियों को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने इसरार खान उर्फ चिलम खान (20 साल) निवासी बीड़ी कॉलोनी पन्ना, शेख शाहिद उर्फ चांद (20 साल) निवासी सतना और रिजवान खान (22), निवासी बीडी कॉलोनी पन्ना को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई बाइक क्रमांक MP-35, MJ-8470 (कीमत करीब 60 हजार), 28 किलोग्राम तांबा और पीतल (22 हजार) और 14 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *