बालोतरा के स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर:छात्रों को कानूनी अधिकार और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी

बालोतरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, विधिक जागरूकता मंच के सचिव और अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) सिद्धार्थ दीप ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका और आमजन के लिए उपलब्ध विभिन्न कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। ADJ ने विशेष रूप से साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी, डिजिटल गिरफ्तारी और कानूनी सुरक्षा जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *