अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान 14–15 तक होगी सामान्य:3 से 10 दिसंबर तक प्रभावित यात्रियों को अब मिल रही बड़ी राहत

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन एक बार फिर पटरी पर लौट रहा है। 3 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो एयरलाइंस की लगातार रद्द हुई उड़ानों से परेशान हुए हजारों यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया है कि 14 से 15 दिसंबर तक उड़ान संचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। हवाई अड्डे के निदेशक भूपिंदर सिंह के मुताबिक, 3 से 10 दिसंबर के दौरान इंडिगो की 196 निर्धारित उड़ानों में से सिर्फ 106 उड़ानें ही संचालित हो सकीं, जबकि 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इन रद्द उड़ानों की वजह से 4,500 से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। एयरपोर्ट प्रशासन के बड़े स्तर पर इंतजाम यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए। 247 यात्रियों को तुरंत रिफंड दिया गया, 200 से ज्यादा यात्रियों के लिए होटल में रुकने की व्यवस्था की गई और 78 से अधिक टैक्सी कैब्स उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। एयरपोर्ट पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और सहायता स्टाफ तैनात किया गया। पानी, भोजन और बैठने की सुविधा को भी मजबूत किया गया। खास बात यह रही कि यात्रियों की जरूरत देखते हुए एयरपोर्ट के अंदर ही ट्रेन रिजर्वेशन काउंटर भी शुरू किया गया, ताकि उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को तुरंत दूसरा विकल्प मिल सके। भूपिंदर सिंह ने कहा कि इंडिगो के उड़ान कोटे में केंद्र सरकार की कटौती का असर भी संचालन पर पड़ा, लेकिन अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं। उनका कहना है कि 14–15 दिसंबर के बीच अमृतसर एयरपोर्ट पूरी तरह सामान्य संचालन में आ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *