लुधियाना में हरियाणा की ट्रांसजेंडर से रेप:युवक ने ऑनलाइन दोस्ती की, होटल में मिलता रहा, न्यूड फोटो खींचीं; भाई-कजिन ने धमकाया

पंजाब के लुधियाना के रहने वाले एक युवक ने फरीदाबाद की मेल से फीमेल बनी ट्रांसजेंडर से रेप किया। दिल्ली AIIMS में भर्ती होने के बावजूद उसके साथ ओरल सेक्स किया। यही नहीं, कारोबार बढ़ाने के बहाने उससे करीब 14 लाख रुपए भी ले लिए और वापस नहीं लौटाए। जब उसने आरोपी के बड़े भाई को फोन किया तो मदद के बजाय उसने धमकी दी। यही नहीं, आरोपी ने उसकी प्राइवेट व न्यूड फोटो अपने चचेरे भाई को दिखा दी, वह भी उसके जेंडर के बहाने उसे जलील करने लगा। इसके अलावा आरोपी ने उसे धमकी दी कि रुपए वापस मांगे या किसी को बताया तो उसकी न्यूड फोटो वायरल कर देगा। ट्रांसजेंडर ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मां की फोटो पर भी फोन सेक्स-500 रुपए और फुल नाइट 5 हजार रुपए लिखकर ग्रुपों में वायरल कर दिया। इसके बाद ट्रांसजेंडर घर फरीदाबाद लौट गई। जहां उसने फरीदाबाद पुलिस को शिकायत दी। फरीदाबाद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर उसे लुधियाना के शिमलापुरी थाने में ट्रांसफर कर दिया था। सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें, पीड़िता ने शिकायत में क्या कहा… SHO बोले- एक ने रेप किया, 2 ने धमकाया
इस मामले में थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर जितेंद्र ने कहा कि एक आरोपी ने रेप किया है जबकि उसके दो साथियों पर धमकाने और मारपीट जैसे आरोप है। शिमलापुरी पुलिस के ASI सलविंदर पाल ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज हो चुका है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *