विदिशा| नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मध्यप्रदेश राज्य शाखा का प्रांतीय आयोजन एनआईएमए शाखा विदिशा द्वारा आशीष मंगल वाटिका में हुआ। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों का सम्मान एवं वार्षिक प्रतिवेदन के उपरांत नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में डॉ.महेश गुप्ता जी को प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ कल्याण सिंह ठाकुर को प्रांतीय सचिव, डॉ अरूण कपूर को प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं डॉ हेमन्त विश्वास को डिवीजनल सेक्रेटरी बनाया गया। इस कार्यक्रम में विदिशा शाखा के संस्थापक सदस्य डॉ शरद मुजुमदार एवं सक्रिय सदस्य डॉ व्हीपी मेहरा का विशिष्ट सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बालाघाट, ग्वालियर, भोपाल, सागर, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, सिवनी, दमोह , छिंदवाड़ा, नागदा, जबलपुर नागपुर आदि शहरों से राज्य शाखा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। होस्ट शाखा विदिशा के अध्यक्ष डॉ.अनिल अग्रवाल, सचिव डॉ हेमन्त विश्वास, उपाध्यक्ष डॉ रीता गोयल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।


