कराहल में सांसद खेल महोत्सव की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता:कबड्डी, रस्साकसी, गोला फेंक और दौड़ में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

कराहल स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य गांवों और शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें निखारना है। इस दौरान कबड्डी, रस्साकसी, गोला फेंक और 100 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा मंडल कराहल के महामंत्री फेरन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष भीमसेन यादव ने की। इस अवसर पर बीईओ पीके श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी (शिक्षा विभाग) अजय त्रिवेदी, खेल शिक्षक महाराज पचौरिया, रमेश बाथम, आशीष दुबे, शिव कुमार सिंह तोमर, वीरेंद्र सोलंकी, भूपेंद्र सिंह परिहार, शिशुपाल सेमिल, कौशल त्रिपाठी, अनुज अर्गल, श्यामसुंदर मुदगल, विनय वैष्णव और गोपाल जाटव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान कबड्डी बालक वर्ग में कराहल मंडल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गोरस मंडल की टीम उपविजेता रही। रस्साकसी बालक वर्ग में भी कराहल मंडल की टीम विजेता बनी और गोरस मंडल की टीम उपविजेता रही। रस्साकसी बालिका वर्ग में एकलव्य विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शासकीय उमावि कराहल की टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोरस मंडल के श्रीरामकिशन गुर्जर ने प्रथम और कराहल मंडल के गौरव आदिवासी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में कराहल मंडल के पप्पू गुर्जर ने प्रथम और गोरस मंडल के पूरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *