खरसिया में अवैध धान पर एक्शन:किराना व्यवसायी के यहां से 51 कट्टा धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक में इस साल लगातार अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी बीच ग्राम कुरू में किराना दुकान संचालक के यहां से 51 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि, ग्राम कुरू में कंचन दास नामक किराना दुकानदार ने अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा है। सूचना के आधार पर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की, जहां बड़ी मात्रा में धान रखा मिला। शुरुआती पूछताछ में दुकानदार ने धान को अपने खेत का बताया, लेकिन खेत से मिलान करने पर धान अतिरिक्त पाया गया। बाद में कंचन दास ने अलग-अलग गांवों से धान खरीदकर रखने की बात स्वीकार की। संयुक्त टीम ने मंडी अधिनियम के तहत 51 कट्टा धान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खरसिया ब्लॉक में 20 प्रकरण दर्ज, 3,200 क्विंटल धान जब्त मंडी सचिव प्रशांत कुलमित्रा ने बताया कि, केवल कुरू में ही 51 कट्टा धान जब्त किया गया है। अब तक खरसिया ब्लॉक में लगभग 20 प्रकरणों में करीब 3,200 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अवैध भंडारण और परिवहन पर टीम की लगातार निगरानी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *