अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर स्कूल में प्रतियोगिता:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, एजुकेशन को बताया समाज की उन्नति का आधार

नोहर के तहसील गांव भगवान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुनील नोखवाल के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में क्लास 6 से 12 तक के 60 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। स्टूडेंट्स ने इतिहास, संविधान, विज्ञान और सामाजिक विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे उनके ज्ञान और आत्मविश्वास का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक राकेश क्रांति ने अपने संबोधन में कहा कि एजुकेशन किसी भी समाज की उन्नति का सबसे प्रभावी आधार है। उन्होंने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को स्टूडेंट्स में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने वाला बताया। क्रांति ने स्टूडेंट्स को बाबा साहेब के विचारों को समझने और उन्हें जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और प्रेरणादायक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर भादरराम भांभू, सुनील तिवाड़ी, जगदीश प्रसाद मेघवाल, दयाराम सहू, सुभाष सुथार, ओमप्रकाश बेनीवाल, दयाराम बिजारणियां, अनीता चौधरी, द्रोपती, सलमा बानों, प्रीति और इन्द्रपाल मेघवाल सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को जीवन बदलने वाली शक्ति बताया और उन्हें निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। स्कूल स्टाफ ने सभी स्टूडेंट्स को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपने ज्ञान का विस्तार करने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *