रांची | केंद्रीय राजस्व भवन रांची में शुक्रवार को एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयकर अधिकारी (छूट) राकेश द्विवेदी ने करते हुए आयकर अधिनियम में हुए संशोधनों के बारे में जानकारी दी। अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी और न्यू नोबेल एजुकेशन सोसाइटी के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। ट्रस्ट व संस्था को आयकर से संबंधित सभी प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन आयकर आयुक्त (छूट) यामिनी व अपर आयकर आयुक्त (छूट) रंजीत कुमार मधुकर के नेतृत्व में हुई।इस मौके पर रांची एक्सपांशन कार्यालय के आयकर निरीक्षक कुलदीप तिगगा, कार्यालय अधीक्षक राजीव रंजन भारती सहित अन्य उपस्थित थे।


