आज भी शीतलहर की चेतावनी, कांके का पारा 4.2 डिग्री, रांची का 10 डिग्री पहुंचा

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को दिन में ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर कनकनी बढ़ गई। पछुआ हवा से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन बीएयू के अनुसार कांके का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मैक्लुस्कीगंज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच मौसम विभाग के रांची केन्द्र ने शनिवार को भी शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। राज्य के बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है। रांची में शीतलहर की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से कनकनी के साथ ठंड लगेगी। क्योंकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इस वजह से कनकनी बढ़ेगी। 15 दिसंबर को भी तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। लेकिन 16 दिसंबर से न्यूनतम तापमान भी कुछ बढ़ेगा। स्थान अधिकतम न्यूनतम रांची 24.8 डिग्री 10.डिग्री कांके 23.5डिग्री 4.2डिग्री मैक्लुस्कीगंज 23.डिग्री 5.डिग्री

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *