फाजिल्का में चिट्टा बेचने वाली दो महिलाएं काबू:वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, 17 ग्राम हेरोइन बरामद

फाजिल्का के अबोहर में दो महिलाओं को 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की, जिसमें दोनों महिलाएं खुलेआम घर में चिट्टा (हेरोइन) बेचती नजर आ रही थीं। थाना सिटी वन पुलिस ने मंगलवार रात को इन्हें पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिटी वन के हवलदार हर्ष कुमार अपनी टीम के साथ पुरानी फाजिल्का रोड चुंगी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और अपने हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का लिफाफा फेंककर भागने की कोशिश करने लगी। पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई महिला की पहचान सपना पत्नी सुखदेव, निवासी आर्य नगर (वर्तमान प्रेम नगर, अबोहर) के रूप में हुई है। इसी क्रम में, सिटी वन के सहायक थानेदार हरमिंदर सिंह ने भी मंगलवार रात फाजिल्का रोड चुंगी के पास गश्त के दौरान प्रियंका पत्नी गौतम, निवासी प्रेम नगर गली नंबर 1 को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *