सुविधा:महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर एवं पुरी यात्रा के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल से महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर एवं पुरी यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन 6 फरवरी को इंदौर से महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस पर सवार हो सकते हैं। आठ रातों और नौ दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों तक यह आवागमन करेगी। इसके अलावा महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईआरसीटीसी की टेंट सिटी की अलग से बुकिंग भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट के माध्यम से कराया जा सकता है। 5 फरवरी को भी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: इसके अलावा मछलीपट्टनम-आजमगढ़- मछलीपट्टनम महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन भी एक-एक ट्रिप में चलाई जा रही है, जो भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर जाएगी। 07083 मछलीपट्टनम-आजमगढ़ महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी को मछलीपट्टनम स्टेशन से रात 10:00 बजे प्रस्थान कर, अगली शाम 5:40 बजे इटारसी और तीसरी शाम 5:15 बजे आजमगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। 07084 आजमगढ़ – मछलीपट्टनम महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 7 फरवरी को शाम 7:45 बजे आजमगढ़ स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर में 3:40 बजे इटारसी और तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे मछलीपट्टनम स्टेशन पहुंचेगी।
हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, वारंगल, नागपुर, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी जंक्शन, शाहगंज जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। शताब्दी-भोपाल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट पहुंचीं मौसम की खराबी के चलते शताब्दी-भोपाल एक्सप्रेस सहित 12 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार को भी देरी से पहुंचीं। शताब्दी करीब एक घंटे और भोपाल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से आ सकी। सबसे ज्यादा करीब 10 घंटे की देरी से सचखंड एक्सप्रेस पहुंची। इससे यात्रियों को आरकेएमपी और भोपाल रेलवे स्टेशन पर परेशान होना पड़ा।वहीं छत्तीसगढ़ साढ़े चार घंटे, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस दो घंटे, नागपुर एसी पौने दो घंटे की देरी से पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *