अर्चना पोर्ते आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक बनीं:उनकी नियुक्ति से संगठन और समर्थकों में उत्साह, सीनियर नेताओं ने दी बधाई

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने अर्चना पोर्ते को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। वे आदिवासी समाज की सक्रिय नेत्री और कांग्रेस की सदस्य हैं। अर्चना पोर्ते के पिता भंवर सिंह पोर्ते ने आदिवासी विकास परिषद का गठन किया और अविभाजित मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री के रूप में आदिवासी हितों के लिए कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी उनके कार्यों को पसंद करते थे और आदिवासी मामलों पर उनसे सलाह लेते थे। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए, अर्चना ने आदिवासी समाज की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय समन्वयक के तौर पर अर्चना पोर्ते की मुख्य जिम्मेदारियों में देशभर में आदिवासी कांग्रेस संगठन को मजबूत करना शामिल है। उन्हें राज्य इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करना होगा और आदिवासी समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना होगा। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मरवाही के पूर्व विधायक के.के. ध्रुव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमाती भानु, पंकज तिवारी, कार्यकर्ताओं और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *