घने कोहरे में विजिबिलिटी @5 मीटर:अभी 3 दिन ड्राई मौसम,10 से शुरू होगी मावठ

प्रदेश में जारी कोहरे के अलर्ट बीच आज सीकर में कोहरा छाया हुआ है। सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में इस कोहरे के चलते विजिबिलिटी केवल 5 मीटर तक रह गई। ऐसे में लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। फिलहाल सीकर में अभी मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। हालांकि आज सीकर में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को भी जिले में घना कोहरा छाया था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में अभी तीन से चार दिन ड्राई मौसम रहने का अनुमान है। 10 जनवरी से प्रदेश में एक प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। जिसके असर से 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर संभाग सहित कई इलाकों में बारिश होगी। ऐसे में सीकर में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी तीन से चार दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में ही दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जयपुर संभाग के कई इलाकों में तीन दिन घना कोहरा भी छा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *