कई दिनो के बाद कोहरा कम VIDEO:कहीं थोड़ा ज्यादा कोहरा, दिन में शीतलहर से कंपकंपी

अलवर जिले में कई दिनों के बाद मंगलवार को कोहरे का असर कम हुआ हैं। हालांकि गांवों में कहीं कोहरा अधिक तो कहीं कम है। पिछले कई दिनों से कोहरा घना रहा। लेकिन दिन में शीतलहर की कंपकंपी ज्यादा है। कई बार तो रात से अधिक दिन में सर्दी का असर हो जाता है। मंगलवार सुबह बादल भी छाए हुए हैं। जिससे अनुमान है कि दिन में अधिक सर्दी रहेगी। अलवर शहर में मंगलवार तड़के 5 बजे के आसपास कई जगहों पर मौसम साफ था। लेकिन 7 बजे के बाद कोहरा हो गया। कुछ जगहों पर कोहरा कम हुआ है। अब तक जिले में फसलों पर रौनक है। असल में अभी पारा जमाव बिंदू पर नहीं गया है। करीब 20 दिन पहले जरूर एक बार पारा 3 डिग्री के आसपास गया था। उसके बाद न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे नहीं गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *