सर्दी के मौसम में शीतल जल के साथ अनूठी तपस्या:तीसरे चरण को लेकर उत्साहित श्रद्धालु, श्री दिगंबर ने युवाओं से प्रतिदिन एक माला जपने का आह्वाहन

जोधपुर के श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के श्री दिगंबर नागराज पूरी महाराज की शीतल जलधारा तपस्या का तीसरा चरण भीनमाल में चल रहा है। तपस्या का आज 25वा दिन है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आयोजन को सफल बना रहे हैं। तीसरे चरण की तपस्या 16 जनवरी तक चलेगी। तपस्या का अंतिम चरण सिरोही जिले में संपन्न होगा। अल सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच में ब्रह्म मुहूर्त में श्री दिगंबर करीब 12 घंटे तक खुले आसमान के तले रखे गए मिट्टी के मटकों में भरे पानी से स्नान करते हैं। इसे हठयोग भी कहा जाता है। 100 घड़े के साथ प्रतिदिन जलधारा स्नान किया जाता है। तपस्या के समापन अवसर पर 108 घड़ों के साथ जलधारा स्नान किया जाएगा। सुबह के समय श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा निर्धारित लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। कितने ही व्यस्त क्यों ना हो लेकिन हमेशा 24 मिनट भगवान के नाम की माला का जाप करना चाहिए। माला जप करने वालों को मानसिक शांति के साथ ही उनके जीवन में सकारात्मकता भी आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *