रस्साकसी प्रतियोगिता: खड़गवां ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तरीय बालिका-महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कसी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स आदि खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग में सुष्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुष्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय, 100 मीटर की दौड़ में 19 से 35 आयु वर्ग में प्रभावती प्रथम, रीता द्वितीय, अमरवती तृतीय और 400 मीटर की दौड़ में प्रभावती प्रथम, अमरवती द्वितीय व गायत्री सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रस्साकसी में 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग में खड़गवां विजेता, उप विजेता भरतपुर और 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग में खड़गवां विजेता, उप-विजेता मनेंद्रगढ़, तवा फेंक में 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कविता सिंह प्रथम, गीता सिंह द्वितीय, दीपिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त िकया। 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग में पार्वती प्रथम, प्रभावती द्वितीय, दीपा तृतीय, खो-खो में 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग में विजेता खड़गवां, उपविजेता मनेंद्रगढ़ रहा। 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, उपविजेता मनेंद्रगढ़, सुष्मिता 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवां, उपविजेता मनेंद्रगढ़ और 19 से 35 वर्ष के विजेता मनेंद्रगढ़ व उपविजेता खड़गवां रहा। बास्केटबॉल 9 से 18 वर्ष विजेता मनेंद्रगढ़ और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर रही। बैडमिंटन सिंगल में 9 से 18 वर्ष के पूर्वी गुप्ता प्रथम, अंजली द्वितीय, ज्योति तृतीय, बैडमिंटन डबल में पूर्वी-वैभव प्रथम, सुमन-प्रतिमा द्वितीय, प्रगति-अंजली तृतीय, वेटलिफ्टिंग में 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग में संभवी प्रथम और 19 से 35 वर्ष में सुचित्रा प्रथम, संध्या द्वितीय व रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *