रांची | झारखंड कैडर के सीनियर आईपीएस एवी होमकर की बेटी अस्मि होमकर ने अॉल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट में 23वीं रैंक हासिल की। पिता की नौकरी के कारण अस्मि का हर समय स्कूल-कॉलेज बदलता रहा। वे कभी रामगढ़, तो कभी गिरिडीह, जमशेदपुर आैर रांची में रहे। वर्तमान में अस्मि डीपीएस से पढ़ाई कर रही हैं। इसी दौरान काफी कम समय में अपनी मेहनत आैर लगन से अॉल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया।