जैसलमेर में तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा:​​​​​​​चांधन में गाड़ियों-खेतों पर जमी बर्फ, 10 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव

जैसलमेर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान के उतार चढ़ाव के बीच कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है। ठंड में तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच गया है। चांधन इलाके के ट्यूबवेल पर लोगों की गाड़ियों पर बर्फ जमने लगी है। साथ ही जीरे की फसल पर भी बर्फ जमने लगी है। हालांकि दिन में सूरज की तपन से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। दिन में तापमान 22.6 डिग्री तक चला जाता है जिससे लोगों को हल्की राहत मिलती है। मगर रात को कड़ाके की ठंड में लोग जल्दी घरों में दुबकने लगे हैं। मौसम विभाग की माने तो जिले में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मगर 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे जिले में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। गाड़ियों व खेत में जमी बर्फ जैसलमेर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड रही। चांधन इलाके में लोगों की गाड़ियों व खेतों में बर्फ की चादर जम गई। लोग सुबह सुबह अपनी गाड़ियों की छतों से बर्फ हटाते नजर आए। लोग ठंड से बचने का जतन करते नजर आए। लेकिन धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि अलसुबह व रात को जिले में कड़ाके की ठंड का असर है। पिछले 2 दिनों में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। 10 जनवरी को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 10-12 जनवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *