रायसेन में चार डिग्री गिरा पारा:कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू; जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर

रायसेन में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू हो गया है। सोमवार शाम से फिर मौसम बदला, बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 10 से लुढक कर 6 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने आज तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह कोहरा छाने के साथ बर्फीली हवाएं चलने से तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। लोग अपने घरों में कैद है। जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी से बढ़ी ठंड मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं चल रही हैं। सोमवार को 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम उत्तरी हवा का असर तेज होने से दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से 12 जनवरी से बूंदाबांदी हो सकती है। तस्वीरों में देखें रायसेन के मौसम का हाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *