पाली में मंगलवार की सुबह मौसम सर्द रहा। न्यूनतत मापमान 8 डिग्री तक पहुंचे गया। ऐसे में सुबह के समय तेज सर्दी का अहसार हुआ। 6 KM प्रति घंटे की स्पीड से कोल्डवेव चल रही थी। कोहरे की बात करे तो सुबह सात बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर इसी तरह तेज रहेगा। पाली शहर में सुबह के समय सड़कों पर वाहन चालकों की आवाजाही कम देखने को मिली। शहर का नहर पुलिया-नया गांव रोड हो या अम्बेडकर सर्किल से सूरजपोल की तरफ जाने वाला रास्ता हो। लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिले। आज से स्कूल फिर से खुल गए। ऐसे में स्टूडेंट गर्म कपड़ों में लिपटे हुए जाते नजर आए। नहर के नहर पुलिया, सूरजपोल बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर बनी चाय की थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे।


