दो साल में पकड़ में आया 15 हजार का ईनामी:फाइनेंसर, सर्वेयर बन जानकारी जुटाई, 391 किलो डोडा तस्करी में फरार था

जिले की मंडाना थाना पुलिस ने डोडा तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 2 साल से फरार था। गिरफ्तारी से बचने के एमपी में बार बार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15 हजार इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम ने केसीसी प्रबंधक, बाइक फाइनेंसर, सर्वेयर बनकर जानकारी जुटाई। उसे हरनावदा शाहजी रोड़ से पकड़ा। आरोपी धनराम उर्फ धनराज (33) बड़बद थाना काम खेड़ा अकलेरा का रहने वाला है। डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि फरवरी 2023 में मंडाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 23 कट्टों में 391 किलो डोडा जप्त किया था। जिसमें आरोपी रामदीन जाखड़ निवासी डांगियावास जिला जोधपुर व अमृतलाल चौधरी निवासी पीपाड़, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने नशे की खेप धनराम से लाना बताया। जिसके बाद धनराम की तलाशी शुरू की। धनराम पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से अप्रैल 2024 में 15 हजार की इनाम की घोषणा की गई थी। ASI भूपेंद्र हाड़ा की अगुवाई में हेड कांस्टेबल नरेश, कांस्टेबल लाखन सिंह, गौतम पंकज, मोर मुकुट, रविकांत, ड्राइवर रामकिशन सायबर टीम, कांस्टेबल शंभू सिंह की टीम ने आरोपी की तलाश में हरनावदा शाहजी,फतेहगढ़, गुना (एमपी) में जगह-जगह दबिश दी। केसीसी प्रबंधक,बाइक फाइनेंसर सर्वेयर बनकर आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। आरोपी को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *