इंदौर में फिर ठंड का दौर शुरू:तेज सर्द हवाओं से दिन का तापमान 6° लुढ़का; शहर में ठिठुरन बढ़ी

इंदौर में तेज सर्द हवाओं के चलते ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 6 डिग्री गिरकर 24°C (-2) पर पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 9.3°C (-1) दर्ज किया गया। जनवरी के पहले सप्ताह में यह दूसरी बार है। जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ है। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और ठंड का असर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार जताए हैं। जिससे ठंड का असर तेज होगा। इससे पहले सोमवार दोपहर 1 बजे तक हल्की हवाएं चल रही थीं, लेकिन बाद में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। शाम तक ठंड का असर बढ़ गया और रात में लोगों को अलाव, हीटर आदि का सहारा लेना पड़ा। दरअसल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। सोमवार को 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम बहती रहीं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलने से हवाओं की गति और बढ़ेगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर तेज हो जाएगा। एक हफ्ते का तापमान इस हफ्ते ठंड का रहेगा खासा असर
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होगा। इसके असर से 12 जनवरी से बूंदाबांदी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *