गुना में तीन दिन बाद फिर छाया कोहरा:10 मीटर से भी कम रही गई; 7.4 डिग्री पर आया न्यूनतम तापमान

तीन दिन बाद गुना शहर फिर कोहरे की चपेट में हैं। मंगलवार सुबह शहर में घना कोहरा रहा। इस वजह से विजिबिलिटी केवल 10 मीटर ही रह गई। सुबह 9 बजे तक भी ये कोहरा छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री पर आ गया। बता दें कि नए साल के शुरुआती दो दिन घना कोहरा रहने के बाद तीसरे दिन से कोहरा नहीं दिखा था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री तक आ गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5, शनिवार को 30.5, रविवार को 25.7 और सोमवार को 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में लगभग 7 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.4, शनिवार को 10.4, रविवार को 12.2, सोमवार को 9.3 और मंगलवार को 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। फिर शुरू होगा ठंड का दौर मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 जनवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शीतलहर भी चल सकती है। 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा रहेगा। 12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। सोमवार को 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। तस्वीरों में देखिए मौसम…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *