जिले में पिछले 24 घंटे से शीतलहर का दौर जारी है। सर्द हवाओं के कारण दिन का तापमान 19.8 डिग्री से घटकर 18.8 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि रात का तापमान 9 डिग्री से घटकर 7.02 डिग्री हो गया है। आज सुबह से बादल छाए हैं और शीत लहर का दौर जारी है। तापमान में आई गिरावट के कारण आज सुबह से फसलों पर ओस की बूंदें जमीं नजर आई। पिछले तीन दिनों से लगातार सुबह से घना कोहरा छा रहा है और सुबह 11 बजे के बाद धूप निकल रही है। हालांकि आज सुबह से कोहरे में कमी आई है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार से तेज ठंड की संभावना जाहिर की थी। सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में महज 10 से 12 डिग्री का फासला बचा है। दिन में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.02 और रात का पारा 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 3 जनवरी को दिन का तापमान में 25.8 और रात का पारा 9.02 डिग्री रहा। 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। 5 जनवरी को दिन का तापमान 27 से घटकर 19.8 डिग्री और रात का तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया था। सोमवार को दिन का तापमान घटकर 18.8 और रात का तापमान 2 डिग्री घटकर 7.2 पर पहुंच गया है।


