रीवा में युवक को दौड़ाकर बेल्ट से पीटा, VIDEO:दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर की शिकायत, समझाईश के बाद जाने दिया

रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पहड़िया में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बेल्ट से पिटाई कर दी। इस दौरान एक महिला के साथ भी झूमा-झटकी देखने को मिली। लगातार 15 मिनट तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद दोनों पक्ष मामले की शिकायत लेकर रायपुर कर्चुलियान थाने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक विवाद रामजीत कहार उर्फ मालू कहार और दीपक तिवारी उर्फ चिंटू के बीच हुआ। इसके बाद दोनों पूरे मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों को समझाइश के बाद जाने दिया। बताया गया कि विवाद मामूली कहा-सुनी के बाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। बहरहाल पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डीएसपी हिमाली पाठक के मुताबिक मारपीट का एक वीडियो संज्ञान में आया है, वीडियो के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *