लखनऊ में एक हफ्ते बाद छंटा कोहरा:तेज बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन; लखनऊ एयरपोर्ट की 10 फ्लाइट 5 घंटे लेट

लखनऊ में एक हफ्ते बाद कोहरा छंट गया, लेकिन गलन बरकरार है। शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का मानना है कि आज दिन में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। हल्की धूप भी निकलेगी। मौसम खराब होने का असर बुधवार को भी विमान सेवाओं पर रहा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि जेद्दा से रात 12.05 बजे लखनऊ आने वाला सउदिया एयरलाइंस का विमान (SV 892) करीब 1 घंटा देरी से लखनऊ पहुंचा। वहीं मुंबई से रात 1.10 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान (6e 5264) 1 घंटे 10 मिनट देरी से पहुंच सका। जबकि दम्माम से सुबह 5.55 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान (6e 98) करीब 2 घंटा देरी से लखनऊ पहुंचा आधा घंटा देरी से आने की संभावना
दुबई से सुबह 10.50 बजे लखनऊ आने वाली फ्लाइट (FZ 433) आधा घंटा देरी से आने की संभावना है। इसी तरह लखनऊ से रात 2.05 बजे जेद्दा जाने वाला सउदिया विमान (SV 893) आधा घंटा देरी से रवाना हुआ। सुबह 7.45 बजे कोलकाता जाने वाला इंडिगो का विमान (6e 505) आधा घंटा विलंब उड़ान भर सका। जबकि सुबह 10 बजे रियाद के लिए उड़ान भरने वाला फ्लायनास का विमान (xy 334) करीब 4 घंटा 45 मिनट देरी से उड़ान भरने की संभावना है। दोपहर 11:35 बजे मुंबई जाने वाले अकासा एयर विमान (QP 1526) के 1.10 बजे उड़ान भरने की उम्मीद है। इसके अलावा दोपहर 1.45 बजे मुंबई जाने वाले अकासा एयर विमान (QP 1153) के करीब एक घंटा देरी से उड़ान भरने की संभावना है। जबकि शाम 5.30 बजे मुंबई जाने वाला अकासा एयर का विमान (QP 1525) एक घंटा देरी से उड़ान भर सकता है। कोहरे से प्रभावित हुई लोगों की दिनचर्या
सोमवार को घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। तेज हवाओं के चलते देर रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जाएगा। तापमान में होगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने दिए सुझाव कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने दिए सुझाव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *