मोगा में आवारा कुत्ते ने तीन साल की बच्ची को नोच कर गंभीर घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लड़की घर के बाहर खेल रही थी। वहीं पिता ने कहा कि सरकारी अस्पताल में वैक्सीन भी नहीं मिली है। घटना निहाल सिंह कॉलोनी की है। लड़की के पिता ने कहा के हमारे मुहल्ले में काफी आवारा कुत्ते घूमते रहते है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से भी इसके लिए बोला गया। लेकिन कोई भी हल नहीं हुआ। बीते दिन मेरी बेटी गली में खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उसे काट लिया। सरकारी अस्पताल में नहीं मिली वैक्सीन उन्होंने कहा कि गंभीर हालत में बेटी को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उन्हें वैक्सीन नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बेटी काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज हुआ।


