जयपुर में इनकम टैक्स अधिकारी के ड्राइवर ने एक युवक को बोनट पर लटकाकर 4 किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। युवक के साथियों ने कार का पीछा किया। पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान कार पर लटके युवक ने अपना वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी कार ड्राइवर कमिश्नरेट गेस्ट हाउस पर रुका। युवक नीचे गिर गया। फिर कार ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। पीड़ित युवक भूप सिंह के साथी सुरेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया- इनकम टैक्स कमिश्नर की कार के ड्राइवर ने सोमवार शाम 5.40 बजे अंबेडकर सर्किल पर हमारी थार गाड़ी को मारी टक्कर मारी। फिर कार को भगाकर रामबाग की तरफ ले गया। मुख्य सड़क पर जाम होने पर कार रामबाग पर रुकी। थार मैं चला रहा था। मेरे साथ भूप सिंह भी मौजूद था। रामबाग पर कार रुकते ही भूप सिंह ड्राइवर की तरफ बढ़ा। कार ड्राइवर किशन लाल कार को भगाने लगा। भूप सिंह कार के बोनट पर लटक गया। इस के बाद ड्राइवर कार को तेज चलाने लगा। रामबाग से लालकोठी होता हुआ फिर रामबाग और अशोक नगर थाना इलाके की तरफ चलता रहा। कार का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को जानकारी दी। युवक के हाथ में फ्रैक्चर आया सुरेश कुमार ने बताया- जानकारी मिलने पर ज्योति नगर थाने की पीसीआर और अशोक नगर थाने की 112 ने भी कार का पीछा किया। चालक ने बोनट पर लटके हुए भूप सिंह को कमिश्नरेट के गेस्ट हाउस के पीछे पटक दिया। इससे युवक भूप सिंह के हाथ में फैक्चर आया। कार नम्बर के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर किशन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही गिरफ्तार किया गया। उसकी कार को जब्त किया गया। पुलिस को धमकाने की कोशिश की जांच में सामने आया है कि यह कार इनकम टैक्स अधिकारी के यहां पर लगी हुई है। ड्राइवर किशन लाल ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को इनकम टैक्स अधिकारी के नाम से भी कई बार धमकाने का प्रयास किया। इस के बाद पुलिस ने चालक को मुकदमे में गिरफ्तार किया। शराब के नशे में था कार चालक सीआई रमेश पारीक ने बताया- कार चालक शराब के नशे में था। इसकी गाड़ी को जब्त कर लिया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।


