मोबाइल की सिम बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड जारी करवाकर लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने फरार 5 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिलानी की रहने वाली आस्ट्रेलिया प्रवासी एक महिला के बैंक खाते से लिंक सिम नम्बर की दूसरी सिम निकलवाकर एटीएम जारी करवाकर उसके बैंक खाते से 12 लाख 31 हजार 163 निकाल लिए थे। इस संबंध में महिला ने 19 जनवरी 2024 झुंझुनूं साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। गिरफ्तार आरोपी किशनाराम पुत्र रूपाराम जाधेपुर ग्रामीण क्षेत्र के भालु जोगसर का रहने वाला है। आरोपी चामू(जोधपुर ग्रामीण) में वर्ष 2018 से ई’मित्र की दुकान चला रहा है। आस्ट्रेलिया से पिलानी लोटी तो पता चला साइबर थाना के एएसआई सतीश ने बताया कि पिलानी की रहने वाली इंदु शर्मा करीब 10 साल पहले आस्ट्रेलिया चली गई थी। जिसके महिला की बैंक खाते से लिंक सिम बंद हो गई थी। यह सिम जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के भालू राजुवा के रहने वाले भजना राम के नाम से जारी हो गई थी। भजनाराम के पास महिला के बैंक लेनदेन मैसेज आने लगे। उसके बाद भजनाराम ने किशनाराम और जसराज से संपर्क किया। किशनाराम ई-मित्र के साथ साथ बैंक बीसी का काम करता था। उसने बैंक में जानकारी होने का फायदा उठाकर महिला के अकाउंट की पूरी डिटेल्स निकाली ली। फिर महिला का आधार और पैन कार्ड निकालकर दूसरे एटीएम के अप्लाई कर खुद के पते पर मंगवा लिया। उसके बाद महिला के खाते से 11 से 18 जनवरी 2024 तक एटीएम और फोन पे 12 लाख 31 हजार 163 रुपए निकाल लिए। इंदु शर्मा करीब 10 साल बाद 18 जनवरी 2024 को ऑस्ट्रेलिया से पिलानी आई थी। अगले दिन 19 जनवरी को बैंक में गई तो पता चला की उसके खाते 12 लाख 31 हजार 163 रुपए गायब है। उसके बाद महिला ने झुंझुनूं साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मुख्य आरोपी फरार इस मामले में पूर्व में पुलिस जसराज को गिरफ्तार कर चुकी है। वही मुख्य आरोपी भजनाराम अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी पर ढाई हजार का इनाम घोषित किया है।


