टोंक में शीतलहर ने बढ़ाई गलन:सर्दी बढ़ने से छूटी धूजणी, स्कूलों में 2 दिन और बढ़ाई छुट्टी

टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार 2 दिन कोहरा छाने के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। बीती रात कई क्षेत्रों में घना कोहरा था, लेकिन आज सुबह सूर्य निकलने के साथ ही कोहरे का असर खत्म हो गया। धूप निकली हुई है। लोग धूप के लिए छतों पर नहीं नजर आ रहे है, लेकिन बीती रात कोहरे छाने से अभी भी मौसम में गलन बनी हुई हैं। ठंडी हवा भी चल रही है।
इसके चलते सोमवार की तरह मंगलवार को गलन और सर्दी का असर बना हुआ है। हालांकि कल दोपहर तक कोहरा छाया हुआ था, इसलिए लोग काफी परेशान रहे। आज कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन गलन होने से लोगों को सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। कक्षा 1 से 8वीं तक बच्चों की छुट्टी
उधर बढ़ती सर्दी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी है। टीचर समेत स्टॉफ स्कूल जाने के आदेश जारी किए है। रात के समय जोरदार कोहरा छाने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह था। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में ही 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऐसे में लोगों को आज भी सुबह से हीं सर्दी का अहसास ज्यादा हुआ। दुपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। शीतलहर का असर भी रहा। ऐसे में कई जगह अलाव भी जलाए। लोग गलन के चलते जरूरी कार्य से हीं बाहर निकले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *